केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग तेज,,चिरबिटिया–बसुकेदार–गुप्तकाशी मार्ग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित बनाने, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से चिरबिटिया–मयाली–तैला–टाट–डंगवाल गांव–कुड़ी–अदूली होते हुए बसुकेदार–गुप्तकाशी मोटर मार्ग को वैकल्पिक केदारनाथ यात्रा मार्ग घोषित किए जाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेता कमलेश उनियाल के नेतृत्व में क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, जिसका शुभारंभ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर चिरबिटिया बाजार से किया गया।

अभियान की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान में रुद्रप्रयाग–तिलवाड़ा–अगस्त्यमुनि–गुप्तकाशी मुख्य मार्ग पर यात्रा काल के दौरान अत्यधिक दबाव बना रहता है, जिससे जाम, दुर्घटनाओं और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए चिरबिटिया–गुप्तकाशी मोटर मार्ग को वैकल्पिक यात्रा मार्ग के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है।

कमलेश उनियाल ने बताया कि यह मार्ग लगभग 78 गांवों को जोड़ता है और वर्ष 2013 की आपदा के दौरान इसी मार्ग ने वैकल्पिक संजीवनी मार्ग की भूमिका निभाई थी, जब इसी रास्ते से लाखों तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों की जान बचाई गई थी। उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाता है तो केदारनाथ यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

हस्ताक्षर अभियान से जुड़े क्षेत्रवासियों, दुकानदारों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस मार्ग को केदारनाथ यात्रा मार्ग घोषित किए जाने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। होटल, ढाबे, टैक्सी सेवाएं, होमस्टे, गाइड, स्थानीय दुकानें, हस्तशिल्प, कृषि और स्थानीय उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासी भाजपा नेता कमलेश उनियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन के समक्ष सामूहिक मांग पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी हस्ताक्षरकर्ताओं की मांग है कि जनहित और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए चिरबिटिया–बसुकेदार–गुप्तकाशी मोटर मार्ग को शीघ्र वैकल्पिक केदारनाथ यात्रा मार्ग घोषित किया जाए और इसके चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…