ऊखीमठ में 20 से 22 नवंबर तक होगा मध्यमहेश्वर मेला, आस्था और परंपरा का संगम बनेगा ऊखीमठ,21 को भगवान मध्यमहेश्वर रहेंगे मेले के मुख्य अतिथि….

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मध्यमेश्वर के कपाट बंद होने के बाद परंपरानुसार ऊखीमठ में इस वर्ष भी तीन दिवसीय मध्यमेश्वर मेला आयोजित किया जाएगा। मेला समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह मेला 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें 20 नवंबर को मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

मेला समिति की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण ने बताया कि 21 नवंबर को भगवान मध्यमेश्वर की पवित्र डोली ऊखीमठ पहुंचेगी। इसी दिन भगवान मध्यमेश्वर मुख्य अतिथि के रूप में मेले में विराजमान रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, जो भगवान के आशीर्वाद से सफलतापूर्वक संपन्न होता है।

कुब्जा धर्मवाण ने बताया कि मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है, और उसी दिन मुख्यमंत्री की शीतकालीन यात्रा का भी शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और जो कार्य शेष रह गए होंगे, वे भगवान मध्यमेश्वर की कृपा से स्वयं पूर्ण हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय पहचान का प्रतीक है। मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे, जिससे ऊखीमठ में भक्ति और उल्लास का वातावरण बनेगा।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *