गिरिया–पिलोजी मोटर मार्ग बना इंतजार की सड़क, छह साल बाद भी अधूरा निर्माण-ग्रामीणों में उबाल।विकास के वादे धरे रह गए, गिरिया-पिलोजी सड़क निर्माण अधर में-ग्रामीण बोले, अब आंदोलन तय.

ऊखीमठ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरिया के ग्रामीणों ने गिरिया–पिलोजी मोटर मार्ग निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्राम प्रधान श्रीमती नीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राणा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल 2019 में स्वीकृत यह मोटर मार्ग अब तक अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान मार्ग पर फिसलन और गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों की आवाजाही बेहद जोखिमभरी हो जाती है।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से इस मार्ग के पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते परियोजना ठप है। उन्होंने तहसीलदार ऊखीमठ को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान नीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राणा, महिला प्रतिनिधि सरोज देवी, पूर्व प्रधान गिरिया लक्ष्मी देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण