पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता में अगस्त्यमुनि में सीएलजी गोष्ठी आयोजित

जनपद रुद्रप्रयाग में अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज थाना अगस्त्यमुनि पुलिस की ओर से ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

गोष्ठी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने क्षेत्र में स्थित मंदिरों की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ग्राम प्रहरियों, ग्राम प्रधानों और पुजारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को पुलिस का महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बताते हुए निर्देश दिए कि वे अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी तथा आपसी झगड़ों जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीकी निगरानी पर भी जोर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता बताते हुए व्यापार मंडल से अपील की कि दुकानों के बाहर कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया गया। बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराए जाने पर विशेष बल दिया गया, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

बैठक में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और इसे रोकने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर नशे की प्रवृत्ति में लिप्त व्यक्तियों एवं युवाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की अपील की गई और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर सहमति बनी। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि को गोष्ठी में उठाए गए सभी सुझावों पर अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि गुमान सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, स्थानीय व्यापारी तथा थाना स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुलदार के खतरे के चलते सिंद्रवाणी क्षेत्र के विद्यालयों में अवकाश घोषित, कितने दिन रहेगा अवकाश, देखिये पूरी खबर..

    रुद्रप्रयाग जनपद के तहसील रुद्रप्रयाग अंतर्गत सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाकर ले जाने की घटना के बाद क्षेत्र में भय और जनसुरक्षा की गंभीर स्थिति को…

    गुलदार हमले में लापता बच्चे का शव बरामद, देर रात तक चला सघन रेस्क्यू अभियान

    रुद्रप्रयाग : सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने की घटना के बाद प्रशासन, वन विभाग, पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने देर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *