उत्तराखंड में सत्ता का विस्तार आज,लंबे इंतजार के बाद 5 विधायक बनेंगे मंत्री…

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में आज ठीक सुबह 10 बजे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में लंबे समय से खाली पड़े मंत्रियों के पद भर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, जिससे राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

सूत्रों के मुताबिक जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है उनमें भरत चौधरी, खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। इन सभी नेताओं को आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार में पिछले काफी समय से पांच मंत्री पद खाली चल रहे थे, जिससे प्रशासनिक कामकाज पर भी असर पड़ रहा था। अब मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए इन रिक्तियों को भरा जा रहा है, जिससे सरकार की कार्यक्षमता और निर्णय प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

राजनीतिक दृष्टि से भी यह विस्तार अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है। खासतौर पर वरिष्ठ नेता मदन कौशिक जैसे नामों की वापसी को लेकर भी सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं और सरकार किन प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ती है।

  • Related Posts

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    ग्रामीण शिक्षा का स्वर्णिम अध्याय: पीएस कोट तल्ला ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में प्रथम और देश में 23वीं रैंक हासिल

    रुद्रप्रयाग। हिमालय की गोद में बसे एक छोटे से ग्रामीण विद्यालय ने अपनी असाधारण उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि वह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *