केदारनाथ यात्रा में इस बार क्या बदलेगा?एसपी नीहारिका तोमर ने खोला पूरा प्लान

रुद्रप्रयाग । आगामी 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुलने जा रहे हैं। इसके साथ ही लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना और यात्रा को व्यवस्थित रखना बड़ी चुनौती होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी यात्रा मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष प्लान तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही साइबर ठगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में होटलों और ठहरने के स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का पालन न करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना है, जिसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित