बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से यात्री की मौत।

रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग से दुखद खबर सामने आई है जहाँ केदारनाथ यात्रा पर आज सुबह 10 बजे के आसपास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक यात्री की मौत हुई है।

पुलिस चौकी गौरीकुण्ड एंव जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गौरीकुंड से 02 किलोमीटर ऊपर छोड़ी गधेरे के पास पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलते ही यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, व पुलिस टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम मृतक के शव को प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र गौरीकुंड लाया गया है पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम परमेश्वर भीम राव खावाल उम्र 38 वर्ष, जोकि औरंगाबाद महाराष्ट्र का निवासी हैं।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *