बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम तहसील जखोली, स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीमों ने कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर घायलों तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में वाहन चालक राजीव कुमार (46 वर्ष) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र सिंह (40 वर्ष) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55 वर्ष) निवासी बुढना घायल हुए हैं। इनमें छुम्मा देवी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीमों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रॉली स्थल की दीवार से नीचे नदी में गिरा युवक ,SDRF ने दुर्गम मार्ग से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया..

    रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर यात्रा मार्ग स्थित बनतोली में ट्रॉली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के बीच एक युवक ट्रॉली में सवार होने से पहले सुरक्षा दीवार के किनारे से फिसलकर…

    घास लेने गई महिला गदेरे में बही, हुई मौत,रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने शव किया बरामद..

    रुद्रप्रयाग: जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *