दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से दो पेटियों में रखी 14 बोतलें तथा 23 अद्धे सहित कुल 146 टेट्रा पैक मैकडॉवेल्स व्हिस्की बरामद की गई।

जिलाधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। टीम ने चौपड़ा बाजार में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखी गई शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे तथा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, आबकारी सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान एवं सुंदरलाल भी शामिल रहे। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

  • Related Posts

    घास लेने गई महिला गदेरे में बही, हुई मौत,रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने शव किया बरामद..

    रुद्रप्रयाग: जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस…

    घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF-जल पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

    रुद्रप्रयाग, 2 अगस्त। जखोली विकासखंड के ग्राम स्वारा नामी तोक क्षेत्र में घास लेने गई एक महिला के गदेरे में बह जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *