गुलदार के खतरे के चलते सिंद्रवाणी क्षेत्र के विद्यालयों में अवकाश घोषित, कितने दिन रहेगा अवकाश, देखिये पूरी खबर..

रुद्रप्रयाग जनपद के तहसील रुद्रप्रयाग अंतर्गत सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाकर ले जाने की घटना के बाद क्षेत्र में भय और जनसुरक्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वन्यजीव की संभावित गतिविधियों के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनहित में चयनित विद्यालयों में 4 और 5 फरवरी 2026 को दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में छात्रों का विद्यालय आना सुरक्षित प्रतीत नहीं होता, इसलिए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अवकाश राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसिल, झालीमठ, सारी, छिनका, सिंद्रवाणी, हिलांशार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल कक्कड़खाल में लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त इन विद्यालयों के निकट संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उक्त अवधि के दौरान अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में सत्ता का विस्तार आज,लंबे इंतजार के बाद 5 विधायक बनेंगे मंत्री…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में आज ठीक सुबह 10 बजे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में लंबे समय से खाली…

    केदारनाथ यात्रा में इस बार क्या बदलेगा?एसपी नीहारिका तोमर ने खोला पूरा प्लान

    रुद्रप्रयाग । आगामी 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुलने जा रहे हैं। इसके साथ ही लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *