रुद्रप्रयाग पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में पकड़े जा रहे अलग-अलग किस्म के लोग।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग टाइप के किस्से सामने आ रहे हैं। फाटा व सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत बैगों की सघनता से चेकिंग की जा रही है तो बैग में काम की चीज रखी हो या न रखी हो परन्तु उनके लिए बड़े काम की चीज यानि शराब/बीयर इत्यादि जरूर रखी गयी है। हालांकि कुछ के बैग और कट्टों से मटन चिकन भी मिला है पर वो यात्री नहीं हैं। (उनका विवरण अलग से साझा किया जा चुका है।) पर ये लोग जो कि अपने को यात्री बता रहे और अपने बैग में बीयर और शराब लेकर चल रहे हैं। ऐसे ही आज की चेकिंग में एक व्यक्ति के पास से बीयर बरामद हुई तो वहीं एक के बैग से अलग-अलग ब्राण्ड की शराब। भले ही इन पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अपराध होने लायक मात्रा न भी मिली हो परन्तु यात्रा मार्ग में शराब ले जाना भी उचित नहीं है। इस प्रकार के व्यक्ति सहित इनके ग्रुप को कड़ी फटकार लगाते हुए इनकी शराब का मौके पर ही विनष्टीकरण कर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी। इनके द्वारा ऐसा कृत्य न किये जाने का आश्वासन सहित माफी भी मांगी गयी है। यह कार्यवाही धाम की मर्यादा एवं पवित्रता बनाये रखने के उद्देश्य से निरन्तर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *