सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट को मिली मंजूरी, 95.12 करोड़ की परियोजना से सुरक्षित होगी चारधाम यात्रा

रुद्रप्रयाग । जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के निरंतर प्रयासों और प्रभावी समन्वय का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (पुराना एनएच-58) पर सिरोबगड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। यह कार्य वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत किया जाएगा।

स्वीकृत परियोजना के तहत सिरोबगड़ में चेनाज 350.767 से 350.938 तक भूस्खलन उपचार कार्य कराया जाएगा, जिसकी कुल स्वीकृत लागत 95.12 करोड़ रुपये है। इससे पहले राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 96.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे तकनीकी परीक्षण के बाद संशोधित करते हुए मंत्रालय स्तर पर स्वीकृति प्रदान की गई।

सिरोबगड़ क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बार-बार बाधित होती रही है। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण और प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार उच्च स्तर पर समन्वय किया।

परियोजना के अंतर्गत ढीली चट्टानों की स्केलिंग, हाई टेन्साइल केबल नेट, डीटी मेष और रॉक एंकर के माध्यम से पहाड़ी ढलानों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में भूस्खलन की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। यह संपूर्ण कार्य ईपीसी (EPC) मोड पर संपादित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य की स्वीकृति से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित होगा और चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही भी सुगम होगी। जिला प्रशासन जनसुरक्षा और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकासात्मक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…