संवेदनशीलता और सक्रियता की मिसाल, रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो लापता महिलाओं को पहुंचाया घर

रुद्रप्रयाग पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए राजस्व क्षेत्रों से लापता चल रही दो महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल परिजनों ने राहत की सांस ली, बल्कि आमजन में भी पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व क्षेत्र बुढना से संबंधित अपराध संख्या 01/25 तथा राजस्व क्षेत्र कोट बांगर से संबंधित अपराध संख्या 02/25 के तहत एक महिला और एक युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी जखोली पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई। चौकी प्रभारी जखोली अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार प्रयास किए।

पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप एक महिला को 7 जनवरी 2026 तथा दूसरी युवती को 8 जनवरी 2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने कहा कि जनपद पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजस्व क्षेत्रों से जुड़ी गुमशुदगी के मामलों में भी पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनके परिजनों की चिंताओं को दूर करना है, और आगे भी महिला संबंधी अपराधों पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…