केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी — सफेद चादर ओढ़े धाम का नज़ारा बना दिव्य और मनमोहक

रुद्रप्रयाग। सोमवार को बाबा केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे धाम की पहाड़ियाँ और मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। अचानक बदले मौसम ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं श्रद्धालुओं के चेहरों पर भी खुशी झलकने लगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे से बर्फ गिरनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरे धाम में फैल गई। ऊँचाई वाले इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। वही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि बर्फबारी के कारण हैली सेवाएँ अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान गर्म कपड़े और आवश्यक सामग्री साथ रखें। बर्फबारी से केदारनाथ धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है — मंदिर की चोटियाँ बर्फ से ढककर दिव्य आभा बिखेर रही हैं। ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह मौसम पर भारी पड़ रहा है।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम