जंगली जानवर,आपदा, जल संकट और विकास पर फोकस… भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने रखी 2027 की चुनावी भूमिका…….

रुद्रप्रयाग- भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधि लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आपदा प्रबंधन को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि पहाड़ी जिलों में आपदा हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है, ऐसे में प्रशासन और जनता दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जल जीवन मिशन को लेकर उन्होंने कहा कि जल की पर्याप्त उपलब्धता न होना भी एक बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि कई गांवों में अभी भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस दौरान जब उनसे 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं और यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है।
उनका यह बयान न केवल संगठन के भीतर चर्चा का विषय बना, बल्कि रुद्रप्रयाग की राजनीति में भी हलचल बढ़ा गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके इस स्पष्ट रुख का स्वागत किया और कहा कि अगर वे मैदान में उतरते हैं तो भाजपा को एक मजबूत विकल्प मिल सकता है।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *