सम्मान उन चेहरों का, जो बनें समाज की पहचान, रुद्रप्रयाग में 25 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, गौरव समारोह 19 फरवरी को..

रुद्रप्रयाग। जनपद में सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की दिशा में रुद्र गौरव सम्मान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान “25 वर्ष – 25 प्रतिभाएं” की अवधारणा के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदान किया जाएगा।

रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा आयोजित इस समारोह के लिए विभिन्न क्षेत्रों से चयनित कुल 25 नामों की घोषणा की गई है। इस वर्ष सम्मानित होने वालों में दो वरिष्ठ वयोवृद्ध पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा जाएगा।

समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा आज़ाद ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचारों का संप्रेषण नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्यों, मानवीय मूल्यों और जनहित के प्रयासों को पहचान दिलाना भी है। उन्होंने बताया कि रुद्र गौरव सम्मान के माध्यम से उन व्यक्तियों, संस्थाओं एवं समूहों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने आपदा राहत, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति-संवर्धन, आजीविका एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दिया है।

समिति के सचिव भूपेंद्र भण्डारी एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समारोह आगामी 19 फरवरी को जनपद मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश उनियाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में शिव शंकर लिंग, प्रधान पुजारी केदारनाथ, वंशीधर तिवारी (IAS)सूचना महानिदेशक उत्तराखंड तथा विशाल मिश्रा(IAS) जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की गरिमामय उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय राणा, अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेस क्लब द्वारा की जाएगी।

गौरतलब है कि रुद्र गौरव सम्मान 2026 के अंतर्गत समाजसेवा, महिला एवं बाल सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति एवं ग्रामीण आजीविका जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी एवं रमेश उत्तराखंडी को जनपक्षीय एवं समर्पित पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब का यह वार्षिक आयोजन जनपद में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण