केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, केदारनाथ धाम में आयोजित हुई शोक सभा

रुद्रप्रयाग। वर्ष 2013 में आई भीषण केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में आपदा में जान गंवाने वाले हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और लापता लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केदारसभा, बदरी-केदार मंदिर समिति, स्थानीय प्रशासन तथा पंडा-पुरोहित समाज के संयुक्त तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने आपदा में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वर्ष 2013 की वह भयावह त्रासदी आज भी लोगों के मन में ताजा है, जब 16 और 17 जून को हुई अतिवृष्टि और जलप्रलय ने केदारघाटी में अभूतपूर्व तबाही मचाई थी। इस आपदा में हजारों लोगों की जान चली गई थी, जबकि अनेक लोग आज भी लापता हैं।

इस अवसर पर केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि 2013 की आपदा उत्तराखंड के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि आज आपदा की 13वीं बरसी पर सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल शोक का नहीं, बल्कि उन लोगों के त्याग और स्मृति को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्राण गंवाए।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम आज पुनर्निर्माण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, लेकिन आपदा से मिले सबक को कभी नहीं भूलना चाहिए। हिमालयी क्षेत्रों में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है।

शोक सभा में बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, हक-हकूकधारी, स्थानीय लोग, मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आपदा में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…