ऊखीमठ में रामलीला समिति की नई टीम का गठन,भव्य आयोजन व सांस्कृतिक समृद्धि का लिया संकल्प।

ऊखीमठ। ऊखीमठ में श्रीरामलीला समिति की आम सभा बैठक आज सम्पन्न हुई। रामलीला संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजीव भट्ट को सौंपी गई है। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्पवाण तथा उप कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पंवार बनाए गए हैं।
संरक्षक मंडल में प्रेमसिंह पुष्पवाण, विजय सिंह राणा, प्रबल सिंह राणा,पेमासी नेगी, खुशहाल सिंह नेगी, भूपेन्द्र राणा, लक्ष्मण शुक्ला, बीरेंद्र सिंह रावत,किशन बगवाड़ी, शिव सिंह पंवार,प्रताप सिंह धर्मवाण, और जगमोहन पंवार को शामिल किया गया है

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी श्रीरामलीला मंचन को और अधिक भव्य तथा सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए नई कार्यकारिणी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेगी। समिति ने जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *