रुद्रप्रयाग में रोजगार मेला: 101 युवाओं ने कराया पंजीकरण,69 को मिला सुनहरा अवसर,खुलेंगे विदेशों तक नौकरी के रास्ते।

रुद्रप्रयाग। जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में छह से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें सेल्स एग्जिक्यूटिव, होटल प्रबंधन, सिक्योरिटी और ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया गया।

रोजगार मेले में कुल 101 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 69 का चयन कंपनियों द्वारा किया गया। अभ्यर्थियों में सबसे अधिक उत्साह एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी और बिलिंक किट कंपनी को लेकर देखने को मिला।

जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने बताया कि इस मेले में कुल 250 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया संचालित की गई। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को उद्योग जगत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग युवाओं को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी रोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस योजना के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को जापान, जर्मनी और अरब देशों जैसे विकसित राष्ट्रों में भी रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश…

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी तक की प्रतियोगिताओं के आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *