गाँव कोठगी से IMA की ऊँचाइयों तक — अभिषेक नेगी की ऑल इंडिया 6वीं रैंक, युवाओं के लिए मिसाल।

रुद्रप्रयाग : कोठगी के अभिषेक नेगी (जग्गी) ने इंडियन मिलिट्री अकादमी की अंतिम मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। रुद्रप्रयाग के छोटे से गाँव से निकले इस युवा ने वह उपलब्धि पाई है, जिसका सपना देशभर के लाखों युवा देखते हैं। अभिषेक का चयन अब आईएमए देहरादून के 1 जनवरी 2026 बैच में हुआ है, जहाँ से भविष्य के अधिकारी तैयार होते हैं।

अभिषेक ने भारतीय सेना में अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान कठिन मौसम, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और लगातार होने वाली कठोर परीक्षाओं के बीच खुद को साबित किया। हर ट्रेनिंग, हर मूल्यांकन और हर जिम्मेदारी को उन्होंने अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया, जिसका प्रतिफल अब देश की सर्वोच्च सैन्य अकादमी में उनकी उच्च रैंक के रूप में सामने आया है।

अभिषेक की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गाँव कोठगी पहुँची, परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई के साथ उनकी सफलता का जश्न मनाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अभिषेक को पहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिषेक नेगी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रुद्रप्रयाग जनपद के लिए गौरव का क्षण बन गई है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *