आँगन में खेल रहे बालक पर गुलदार ने किया हमला

आँगन में खेल रहे बालक पर गुलदार ने किया हमला 



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।   बच्छणस्यूं क्षेत्र के खल्यां गांव में बीती रात सायं करीब 6ः30 बजे अपने घर के आंगन में खेल रहे 4 वर्षीय बालक आदर्श राणा पुत्र त्रिलोक राणा पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा शोर किए जाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ परंतु इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

         जानकारी देते हुए सदस्य जिला पंचायत नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उक्त बालक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसका ईलाज किया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बालक को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों द्वारा ये मांग की गई है कि वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में सुलग रहा बड़ा मुद्दा,अधिवक्ता विवेक कठैत बोले–72 घंटे में कार्रवाई नहीं तो NGT का दरवाजा खटखटाएंगे..

    रुद्रप्रयाग जनपद में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर अब स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज हो गया है। युवा अधिवक्ता विवेक कठैत ने प्रशासन को…

    इजरायल–ईरान तनाव के बीच रुद्रप्रयाग प्रशासन सतर्क,खाड़ी देशों में फंसे लोगों की जानकारी देने को जारी हुए हेल्पलाइन नंबर…

    इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *