कैबिनेट मंत्री व रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री की हत्या को लेकर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मंत्री की रेकी कर रहे थे आरोपी

कैबिनेट मंत्री व रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री की हत्या को लेकर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मंत्री की रेकी कर रहे थे आरोपी।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

सितारगंज: जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री , कैबिनेट मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने के मामले में सीतारगंज कोतवाली मे चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया की हीरा सिह पुत्र चम्बाराम निवासी कोटाफार्म सिसौना थाना सितारगंज जो थाना सितारगंज से पूर्व में गेहू चोरी के मामले में जेल गया था तथा उक्त व्यक्ति अवैध रूप से खनन का कार्य भी करता है। हीरा सिह गेहू चोरी वाले मामले में स्वयं को जेल भिजवाने का वेवजह कैबिनेट मन्त्री ,मंत्री पशु पालन डेरी, मत्त्य विभाग व प्रोटोकोल उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा को दोषी मानता है व मंत्री से रंजिश रखता है। उसके द्वारा जेल में रहने के दौरान सतनाम सिह पुत्र बलविन्दर सिह निवासी सिरसाफार्म थाना बहेडी जो थाना किच्छा से अफीम के मामले मे जेल गया था, को अपनी घटना बताकर कि मंन्त्री सौरभ बहुगुणा ने मुझे जेल भिजवाया है, उनको मारना है चाहे जितना रूपया खर्चा हो जाय। तब सतनाम सिह अपने दोस्त मो0अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा का नाम लेकर कहता था कि वह बडा अपराधी है उसके सम्बन्ध उत्तरप्रदेश के शूटरो के साथ है वह उनसे बात कर लेगा व काम करा देगा। जब तुम बाहर निकलोगे तो हरभजन सिह तुम्हे गुड्डु से मिलवा देगा इस प्रकार हीरा सिह मंत्री की हत्या करने हेतु षडयंत्र कर रहा था।यह बात की जानकारी मंत्री के साथियो को जब मिली तो उन्होंने जानकारी जुटानी शुरू कर दी, जब से हीरा सिह जेल से छूटा तब से उस पर नजर रखते थे इस बीच जब मंत्री सितारगंज में 02 अक्टूबर को आये थे उनके विधानसभा भ्रमण के दौरान कुछ स्थानो पर उसे देखा पुलिस को दी तहरीर में उमाशंकर ने कहा की मै व मेरे साथी लोग जो मन्त्री के पास काम करते है उस पर नजर रख रहे थे। इस दौरान मुझे जानकारी हुई कि सतनाम सिह पैरोल पर आया है हीरा सिह उससे मिल रहा है तथा हीरा सिह ने सतनाम सिह व उसके दोस्त हरभजन सिह तथा एक अन्य व्यक्ति मो0 अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा जिसके उत्तर प्रदेश में अपराधियो से सम्पर्क है, के साथ मिलकर अपने षडयन्त्र को अन्तिम रूप देने की योजना बना रहे है। तत्काल उनको गिरफ्तार नही किया गया तो वह कोई अप्रिर्य घटना को अंजाम दे सकते है व इनके साथ अन्य लोग भी षडयन्त्र में शामिल हो सकते है। अब पुलिस ने हीरा सिह, सतनाम सिह, हरभजन सिहं व मो0 अजीज उर्फ गुड्डु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि टीम का गठन कर दिया है. मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम