जनपद के लिए चयनित 27 स्थाई एएनएम को बुधवार को काउंसलिंग के उपरांत तैनाती

जनपद के लिए चयनित 27 स्थाई एएनएम को बुधवार को काउंसलिंग के उपरांत तैनाती ।










(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से जनपद के लिए चयनित 27 स्थाई एएनएम को बुधवार को काउंसलिंग के उपरांत तैनाती दे दी गई है। 

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि राज्य स्तर से 27 स्थाई एएनएम का जनपद रूद्रप्रयाग के लिए चयन किया गया था, बुधवार को काउंसलिंग व मैरिट वार स्वास्थ्य उपकेंद्र के चयन की प्रक्रिया के उपरांत 27 में से 15 को अगस्त्यमुनि ब्लाक, 07 को जखोली ब्लाक व 5 को ऊखीमठ ब्लाक में तैनाती दी गई।

        उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में एनएनएम के पदों पर तैनाती होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ होंगी। उन्होंने नवनियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री (एएनएम) से पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्व निर्वहन की अपील की।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *