जिला कार्यालय सभागार में सभी बैंक प्रबंधकों को डीएम ने किया निर्देशित, स्वरोजगार हेतु आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कराये ऋण उपलब्ध।

जिला कार्यालय सभागार में सभी बैंक प्रबंधकों को डीएम ने किया निर्देशित, स्वरोजगार हेतु आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कराये ऋण उपलब्ध।

{तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग}

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में लेते हुए सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वरोजगार हेतु आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री नैनो योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के तहत वाहन व होम स्टे योजना, कृषि ऋण आदि की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी स्वरोजगार के ऋण हेतु आवेदन प्राप्त होते हैं उनमें अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए तथा प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करना सुनिश्चित करें जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व सेंटर बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए  सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में आयोजित होने वाली डीएलआरसी की बैठक में सभी बैंक प्रबंधक/प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, यदि किसी बैंक द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया जाता है उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

          बैठक उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि केसीसी हेतु निर्धारित लक्ष्य 31 दिसंबर, 2022 तक शत प्रतिशत हासिल कर लिया जाए। कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से लाभान्वित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात 22 प्रतिशत से कम रहा है वह इसमें और अधिक सुधार लाना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें।      

              बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, महाप्रबंधक उद्योग एच.सी. हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, कृषि अधिकारी दीपक पुरोहित, डेयरी, मत्स्य विभाग लीड बैक अधिकारी सहित संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित