डीएम रुद्रप्रयाग ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व कानून व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

डीएम रुद्रप्रयाग ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व कानून व्यवस्थाओं का लिया जायजा।



(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए।

             औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाना, रसोई, कारागार, सीसीटीवी कैमरे, आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में लंबित वादों एवं विवेचाधीन वादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि थाने में जो भी वाद लंबित एवं विवेचाधीन वाद हैं उनको शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में सुरक्षा हेतु लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरस्त रखने के निर्देश दिए तथा थाने में विद्युत व्यवस्था सहित इंटरनेट व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए।

            जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश हैं कि वर्तमान में तहसील ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत राजस्व पुलिस गांव जो रेगूलर पुलिस को स्थानांतरित किए गए हैं उन गांवों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखते हुए उन गांवों में भी गश्त लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का भी ठीक प्रकार से रख-रखाव करने के निर्देश दिए तथा सभी अभिलेखों एवं पंजिकाओं का रख-रखाव ठीक तरह से रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए यात्रा व्यवस्था में ऊखीमठ थाने की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में भारी बारिश, भू-स्खलन एवं बर्फवारी के कारण जो भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होते हैं उन मार्गों को यातायात हेतु तत्परता से यातायात संचालन करने के लिए आपदा कंट्रोल रूम, जिला कार्यालय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए ताकि बाधित सड़क मार्ग को तत्काल यातायात हेतु सुचारू किया जा सके।

              इसके पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय ऊखीमठ का निरीक्षण कर तहसील स्तर से संपादित किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की समस्या एवं तहसील स्तर से जारी किए जाने वाले सभी प्रमाण पत्रों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार से कोई बिलंब न किया जाए।

              निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, अधि. अधिकारी नगर पंचायत  केदारनाथ हर्षवर्धन, सप्लाई इंस्पेक्टर देवचंद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…