तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने किया शुभरम्भ।

तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने किया शुभरम्भ।

(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

 जखोली। सिलगढ़ विकास समिति तैला द्वारा तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया है। सोमवार को सिलगढ़ विकास मेला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है,जो हमारी संस्कृति को हमसे जोडे़ रखती हैं। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मेले के आयोजन से जहां जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी, वहीं ऐसे मंचों पर हमारे स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता हैं। जिसके माध्यम से हम अपने बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,जिपंस कुसुम देवी,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,अध्यक्षता प्रधान तैला वीना गोस्वामी ने आयोजक समिति का धन्यवाद दिया है। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत,संयोजक कृपाल सिंह पंवार,ओम प्रकाश बहुगुणा,बलवीर धिरवाण,दीपक रावत,दरम्यान जखवाल,कमल सिंह रावत,सत्य प्रकाश बहुगुणा असुल जगवाण  जगवान अजय पुंडीर प्रधान राधादेवी देवंती देवी सुंदरी देवी प्रवीन रावत मनीष पवार सोकर सिंह कैंतुरा दीपक पवार शर्मा लाल सत्य प्रकाश बहुगुणा धन सिंह गुसाईं  रणवीर सिरवान बलबीर सिंह धीरवान शुरबीर सिंह राणा  विनोद कण्डारी महावीर कैंतुरा लीलानंद थपलियाल कालिका भट्ट यशबीर चौहान  विक्रम भंडारी शान्ति देवी  सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित