दून में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, पदमभूषण पंडित राजन मिश्र की जयंती पर दो दिवसीय समारोह

दून में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, पदमभूषण पंडित राजन मिश्र की जयंती पर दो दिवसीय समारोह।













(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

ग्रेमी अवार्ड विजेता पं. विश्व मोहन भट्ट, उस्ताद अमानत अली समेत कई नामी कलाकार ले रहे हैं भाग


देहरादून। दून की वादियों में कल से दो दिनों तक शास्त्रीय संगीत की बयार बहेगी। शास्त्रीय संगीत पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन देश के नामी गायक पदमभूूषण पं. राजन मिश्र की जयंती पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह का आयोजन वन अनुसंधान केंद्र के हरि सिंह आडोटोरियम में कल शाम पांच बजे से शुरू होगा। समारोह में पं. राजन मिश्र पर बनी एक डाक्युमेंट्री फिल्म अद्वैत संगीत का भी यू-टयूब पर लोकार्पण होगा।


निरंजनपुर स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम के आयोजक स्वरांगन संस्था के अध्यक्ष पं. रजनीश मिश्र ने बताया कि स्व. पंडित राजन मिश्रा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पं. राजन मिश्र को देहरादून से विशेष प्रेम था। वह यहां की वादियों में जीवन बिताना चाहते थे। इसलिए उन्होंने देहरादून में विराम गुरुकुल बनाया। वह चाहते थे कि शास्त्रीय संगीत इन वादियों में गूंजता रहे। इसकी शुरुआत स्वरांगन द्वारा बैठकी कर की जाती थी। पं. रजनीश मिश्रा के अनुसार उनकी याद में स्वरांगन संस्था इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।


उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रख्यात शास्त्रीय गायिका नुपूर सिंह से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सरोद वादक उस्ताद अनामत अली प्रस्तुति देंगे। प्रथम दिन का समापन बनारस घराने के ख्याति प्राप्त पं. रितेश मिश्र और पंडित रजनीश मिश्र का गायन होगा।


29 अक्टूबर को समारोह की शुरुआत शास्त्रीय गायिका दिव्या जागिंण के गायन से होगा। इसके बाद प्रख्यात गायिका विदुषी सुनंदा शर्मा का गायन होगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रेमी अवार्ड विजेता पदमभूषण विश्वमोहन भट्ट की प्रस्तुति होगी। उनकी संगत उनके पुत्र सलिल भट्ट और तबले पर चित्रांक पंत संगत करेंगे। इसके अलावा तबले पर पंडित अरविंद आजाद, पं. शुभमहाराज, अभिषेक मिश्र, अनिरुद्ध भारद्धाज भी संगत करेंगे। हारमोनियम पर संगत सुमित मिश्र करेंगे।

गौरतलब है कि बनारस घराने के प्रख्यात गायक पंडित राजन-साजन मिश्र की जोड़ी पिछले साल कोरोना के कारण टूट गयी थी। कोराना के कारण पंडित राजन मिश्र का असमय निधन हो गया था। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर पंडित राजन मिश्र के जीवन पर आधारित एक डाक्युमेंट्री अद्धैत संगीत को यू-टयूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा। इस डाक्युमेंट्री को पुणे के प्रख्यात फिल्म निर्माता मंकरद ब्रह्में ने बनाया है। प्रेस कांफ्रेंस में स्वरांगन के प्रमुख सदस्य और पेयजल निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र पंत भी मौजूद थे। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *