नगरासू-घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस और परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान।

नगरासू-घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस और परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान।



 (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।सड़क सुरक्षा के प्रावधानों का पालन किये जाने तथा यातायात नियमों का भरपूर पालन कराये जाने के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाये जाते हैं। 

यातायात नियमों का पालन किये जाने, रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाये जाने, मॉडिफाइड साईलेंसर का प्रयोग न किये जाने, निर्धारित गति सीमा से अधिक की स्पीड में वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न किये जाने, दुपहिये वाहन में अनिवार्य रूप से हैलमेट लगाये जाने सम्बन्धी प्रावधानों, नाबालिगों द्वारा निर्धारित सीसी से अधिक के दुपहिया वाहनों का संचालन न किये जाने विषयक प्रावधानों को धरातल पर लागू करवाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात, निरीक्षक यातायात सहित सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर निर्देश जारी किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात रुद्रप्रयाग द्वारा आज दिनांक 05 दिसंबर 2022 को नगरासू-घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहनों का चालान किया गया, वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रेरित भी किया गया। अपील की गयी कि यदि आपके द्वारा यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों का संचालन किया जाता है, तो ऐसे में न केवल आपकी अपितु आपके वाहन में सफर कर रहे लोगों की भी सुरक्षा है। 

संयुक्त चेकिंग अभियान में टीटीओ रुद्रप्रयाग श्रीमती संगीता भट्ट सहित परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग का स्टाफ एवं यातायात निरीक्षक श्री श्याम लाल व अधीनस्थ पुलिस कार्मिक सम्मिलित रहे। 

यातायात नियमों का पालन करवाये जाने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान समय-समय पर चलता रहेगा।

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *