बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे मा0 उप राष्ट्रपति भारत,बाबा के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति,रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना

बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे मा0 उप राष्ट्रपति भारत,बाबा के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति,रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना।



 {Tehelka uk न्यूज}

रुद्रप्रयाग।मा0 उप राष्ट्रपति, भारत श्री जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बाबा केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर  देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मा0 राज्यपाल उत्तराखण्ड ले0जन0 (से0नि0) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे। मा0 राज्यपाल ने उन्हें केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। 


केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे मा0 उप राष्ट्रपति, भारत, समय करीब 09ः15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वीआईपी हैलीपैड़ पर पहुचे। वहां पर राज्यपाल ले0जन0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ0 सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। मंदिर के समीप केदार सभा, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही बाबा केदारनाथ का वस्त्र बाघंबर ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर सपत्नीक बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश के उत्थान एवं जन कल्याण की कामना की। करीब 30 मिनट की पूजा अर्चना कर उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मा0 राज्यपाल ने उन्हें केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मा0 उप राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में अपार शांति का अनुभव हो रहा है। यहां के विहंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम0 उत्तराखण्ड डॉ0 नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल, सीओ गुप्तकाशी विमल रावत, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत, मुख्य पुजारी सहित अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित