भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी जी के दर्शन को पहुंचे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय

भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी जी के दर्शन को पहुंचे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय।



{Tehelka uk न्यूज}

• साथ में  बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी भगवान  तिरूपति बालाजी जी के दर्शन  किये  

रुद्रप्रयाग। 19 अक्टूबर। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष  अजेंद्र अजय ने आज तिरूपति( आंध्रप्रदेश) पहुंच कर भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी के दर्शन किये इससे पूर्व उन्होंने देवी  पद्मावती मंदिर (माता लक्ष्मी जी मंदिर) में पूजा अर्चना की इस दौरान उन्होंने तिरूपति मंदिर की पूजा, भोग,दर्शन, भंडारा,प्रसाद आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार  भी तिरूमाला तिरूपति पहुंचे तथा मां पद्मावती तथा भगवान तिरमाला तिरूपति बालाजी के दर्शन किये।

इस दौरान  बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् पदाधिकारियों तथा सेवादारों से मंदिर व्यवस्थाओं के बावत चर्चा की‌। तथा देवस्थानम  पदाधिकारियों को बताया कि किस तरह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड ‌के देव धामों का कायाकल्प किया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है तथा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का भी कार्य गतिमान है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि इस दौरान तिरूपति देवस्थानम पदाधिकारियों को बदरी- केदार आने का भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान श्रीबदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य प्रवर शर्मा भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में सख्ती का नया दौर,VIP दर्शन सीमित, मंदिर परिसर में कैमरा पूरी तरह बैन।

    केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हर वर्ष वीआईपी दर्शनों को लेकर सामने आने वाली अव्यवस्थाओं और तीर्थ…

    केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

    केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *