रुद्रप्रयाग में 20 मार्च को लगेगा भव्य रोजगार मेला, 250 पदों पर होगा चयन

रुद्रप्रयाग में 20 मार्च को लगेगा भव्य रोजगार मेला, 250 पदों पर होगा चयन

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आ रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रप्रयाग द्वारा 20 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से मुख्य बाजार स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस रोजगार मेले में कुल छह नामी कंपनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में मानव संसाधन, सेल्स मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, ईएमटी, चालक, ईडीओ, बीमा एजेंट, बीमा सलाहकार सहित होटल से जुड़े कार्यों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।

      जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली द्वारा बताया गया कि मेले में प्रतिभाग कर रही कंपनियों द्वारा कुल 250 रिक्त पदों पर सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 8,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, डी.फार्मा या बी.फार्मा होनी चाहिए। आपातकालीन सेवा 108 के चालक पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जहां वे अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 20 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में पहुँचकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और एक पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8449222574 और 9557511448 पर संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में भागीदारी के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित