चोपड़ा डुंगरी चापड़ सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ। राज्य योजना के अंतर्गत सड़क 3 किमी सड़क का ₹ 2.43 करोड़ से होगा डामरीकरण कार्य।

चोपड़ा डुंगरी चापड़ सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ। राज्य योजना के अंतर्गत सड़क 3 किमी सड़क का ₹ 2.43 करोड़ से होगा डामरीकरण कार्य।



(Tehelka uk न्यूज)

क्षेत्र जनता ने ढोल-दमाऊ फूल मालाओं से किया विधायक भरत चौधरी का स्वागत।

विकासखंड अगस्तमुनि में तल्लानागपुर क्षेत्र के  चोपड़ा डूंगरी चापड़ 3 किमी सड़क का ₹2.43 करोड़ की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का विधायक भरत सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। इस अवसर स्थानीय जनता द्वारा फूल मालाओं एवं ढोल दमाऊ के साथ विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया।लंबे समय से क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी से सड़क डामरीकरण करवाने की मांग कर रही थी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्थानीय जनता की मांग को जायज ठहराते इसके लिये  राज्य योजना के अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग से सड़क डामरीकरण के लिये धनराशि स्वीकृत करवाई गई। टेंडर प्रकिया पूर्ण होने पर सड़क का डामरीकरण कार्य प्रारम्भ कराया गया। डामरीकरण कार्य का शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता द्वारा उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्य प्रारंभ होने पर  विधायक भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता की मांग थी उसको पूरा किया गया। जल्द ही जनता को आवागमन के लिए बेहतर सड़क मिलेगी। उन्होंने कहा की तल्लानागपुर क्षेत्र की पेयजल की जो समस्या थी उसके लिए ₹45 करोड़ की लागत से तल्लानागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज -2 का निर्माण कार्य गतिमान है, जल्द वो भी पूरा होगा। इसके अलावा तल्लानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत कोठगी में 27 करोड़ की लागत सेनर्सिंग कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में गतिमान है, शीघ्र उसका भी निर्माण कार्य भी पूर्ण होने होने वाला है। चोपड़ा-रुद्रप्रयाग 13 किमी सड़क का पर भी वन टाइम मेंटेनेंस के तहत ₹3.22 करोड़ की लागत से जल्द कार्य प्रारंभ होगा। इसके अलावा क्षेत्र में जो अन्य सड़के है, उन पर जल्द निर्माण कार्य  प्रारंभ होगा। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना एवं उनको पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार निरन्तर सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य कर रही है। आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता भंडारी पंचायत सदस्य डूंगरी सुमन बुटोला,पूर्व मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित, सुभाष पुरोहित, रितेश पांडे, महिला मंगलदल अध्यक्ष पवित्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…