श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने श्री केदारनाथ धाम में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने श्री केदारनाथ धाम में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

• शोभा यात्रा के साथ ही श्री केदारनाथ मंदिर  द्वार पर गणपति पूजन।

(Tehelka uk)

श्री केदारनाथ: 19 सितंबर।   श्री केदारनाथ धाम में आज मंगलवार को  गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में द्वार पर स्थित   भगवान गणेश  जी के मंडप मे  विशेष पूजा अर्चना हुई।

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन विघ्न-विनाशक  भगवान गणपति जी के जन्म दिन पर  आज के दिन भगवान गणेश जी की स्थापना की गयी है।

 श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर भगवान गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमेें मंदिर समिति के अलावा तीर्थपुरोहितगण तथा बड़ी संख्या में  तीर्थयात्री भी शामिल हुए तथा केदारनाथ धाम “गणपति बप्पा मोरया”के उदघोष से गूंज उठा इसके बाद श्री गणेश जी की पूजा अर्चना शुरू हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

अपने संदेश में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी एवं स्वयंबर सेमवाल प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला,  मनोज शुक्ला, संजय तिवारी कुलदीप धर्म्वाण सहित सभी अधिकारी- कर्मचारी,बड़ी संख्या में तीर्थयात्री  मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में हरेक वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका