श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

(Tehelka uk)

बदरीनाथ/केदारनाथ 8 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद आज  रविवार  पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुँचे। जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनकी अगवानी की तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री केदारनाथ धाम में पूजा- दर्शन के पश्चात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहाकि  उन्हें भगवान श्री बदरीविशाल एवं भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है उन्हे देवभूमि आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।     आपदा वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए स्थानीय लोगों के आत्मविश्वास प्रशंसा की। कहा कि देश के  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, प्रेरणा, दूरदृष्टि  एवं मार्गदर्शन से  नयी केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य हुआ है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी टीम तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, पुरोहितों- तीर्थपुरोहितों  के योगदान की सराहना की सभी को धन्यवाद दिया।  कहा कि  श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ में आस्था का उमड़ते सैलाब में पर्यटन- तीर्थाटन सहित नये भारत की तस्वीर साफ झलकती है। यही विरासत के प्रति सम्मान का भाव है कि देश के चारों दिशाओं से श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक श्री केदारनाथ एवं  बदरीनाथ धाम पहुंच रहे‌ है दोनो धामों‌ में परस्पर सहयोग से पुनर्निर्माण/ मास्टर प्लान  कार्य प्रगति  पर है। आज नयी आभा से नये भारत की नीव रखी जा रही है आस्था के संकल्प के साथ लाखों श्रद्धालु धामों में आ रहे है इसमें राष्ट्रीय एकता एवं एकात्मकता के दर्शन परिलक्षित हो रहे है। कहा कि  श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ जी का आशीर्वाद सदा सबके लिए बना रहे।

उल्लेखनीय है कि बीते कल शनिवार 7 अक्टूबर  अपराह्न को वह बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। माणा बार्डर घसतोली में सैनिकों से मिले। शायंकाल को प्रस्तावित  यूपी भवन की भूमि का निरीक्षण किया, उसके बाद भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया।  इस दौरान बदरीनाथ धाम के रावल  ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मौजूद रहे।

आज रविवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा ब्रह्म कपाल में तर्पण किया।उसके बाद हैलीकॉप्टर से सीधे  केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह/ सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ  पहुचे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, एसपी विशाखा भदाणे, केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव / बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह कार्याधिकारी आरसी तिवारी   आदि मौजूद रहे।

जीएमवीएन अतिथि ग्रह में कुछ देर विश्रामकर  पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले तथा कुछ ही देर में दर्शन हेतु   केदारनाथ मंदिर चले गये।  मंदिर में रूद्राभिषेक तथा पूजा अर्चना संपन्न की देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान का अंगवस्त्र, प्रसाद, माला भेंट की।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका