हेली टिकटों के नाम पर ठगी के मामले हुए शुरू,02 मामलों में थाना गुप्तकाशी पर किये गये अभियोग पंजीकृत।

हेली टिकटों के नाम पर ठगी के  मामले हुए शुरू,02 मामलों में थाना गुप्तकाशी पर किये गये अभियोग पंजीकृत।

 [ Tehelka uk न्यूज】

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व ही यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर टिकट दिलाये जाने की शिकायतें निरन्तर प्राप्त हो रही थीं। यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जनपद पुलिस के स्तर से इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा हेतु संचालित हो रही अधिकृत वेबसाइट से हैलीकॉप्टर टिकट बुक करने व फेसबुक या व्हट्सएप के माध्यम से मिलने वाले लिंक इत्यादि पर क्लिक न करने के सम्बन्ध में निरन्तर जागरुक किया जाता रहा है। परन्तु फिर भी लोग ऐसे साइबर ठगों के जाल में आ रहे हैं तथा हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग करने के नाम पर ठगे जा रहे हैं।

ऐसे ही दो मामले कल देर सांयकाल थाना गुप्तकाशी में प्राप्त हुए हैंः-

● शिकायतकर्ता चंद्रम अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री राकेश अग्रवाल निवासी डी 60/37 छोटी गैबी सिगरा वाराणसी उत्तर प्रदेश ने शिकायत की है कि आकाश सिंह नाम के व्यक्ति ने हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 80,000 रुपये की ठगी कर ली है और अब उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है और न ही उनको कोई टिकट मिला है।

● शिकायतकर्ता श्याम लाल शाह पुत्र श्री लोनी प्रसाद निवासी कमरोली, थाना कमरोली, तहसील मुसाफिरखाना जिला अमेठी, उत्तर-प्रदेश ने शिकायत की है कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नम्बर उनके द्वारा बताया गया है ने उनको व उनके सहयात्रियों को केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का भरोसा देकर कुल 91,800 रुपये ले लिए व अब उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

इन दोनों शिकायतों के आधार पर थाना गुप्तकाशी पर ठगी करने के अलग-अलग 02 मुकदमे पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।

जनपद पुलिस की सभी से अपील है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं के नाम से आने वाली कॉल्स, सोशल मीडिया साइट्स इत्यादि के झांसे में आने से बच कर रहें, पुलिस के स्तर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आपकी जागरुकता ही आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। 

  • Related Posts

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखंडी के पत्र पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दुकानों के नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम व ईओ को भेजा पत्र

    रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दुकानों के मामले में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मेंखंडी के पत्र पर जिला प्रशासन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित