उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम


(Tehelka uk न्यूज)

सेवा,सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

*जनपद के स्थानीय कलाकार सौरभ मैठाणी एवं हेमा नेगी करासी के गीतों पर खूब झूमे जनपदवासी*

*राज्य सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका भी हुआ विमोचन*

रुद्रप्रयाग  जनपद रुद्रप्रयाग में उतराखण्ड सरकार के तीन साल पूरे होने पर रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी एंव सौरभ मैठाणी के गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाये।इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी अपने समूहों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। तो वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद वासियों को समाज के सितारे सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले तीन वर्षों में रुद्रप्रयाग सहित पूरे राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिसमें  यूसीसी कानून, भू-कानून,नकल विरोधी कानून,जबकि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है तथा जो अन्य योजनाएं भी संचालित हो रही हैं उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।*
    
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद वासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार का एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।‘‘ उनके संबोधन के बाद सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित *विकास पुस्तिका* का विमोचन किया गया, जिसमें सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का विस्तृत विवरण वर्णित है।
  

   

इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एंव केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद वासियों व  प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है तथा हम सभी को भी प्रदेश एवं जनपद के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।
    
वहीँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं हेमा नेगी करासी के गीत एवं जागर रहे। इन गीतों और जागरों पर बुजुर्ग, युवा, बच्चे,सभी जमकर थिरके। इसके साथ ही महिला मंगल दल कंडारा एवं स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

*इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के सितारे सम्मान से किया गया सम्मानित*
कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। इसमें ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रीप द्वारा जय रुद्रनाथ सहकारिता जखोली, हैंडीकाॅफ्ट धूपबत्ती में छह लाख का चेक उपलब्ध कराया गया। उन्नति स्वयं सहकारिता नारी अगस्त्यमुनि को मिलेट बेकरी यूनिट के लिए छह लाख का चेक दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने ब्लड प्रेशर, शूगर और अन्य जांच कराई।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…