सरकार के 3 साल पूरे होने पर रुद्रप्रयाग में सांस्कृतिक रंगों से सजेगा गुलाबराय मैदान, प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी और हेमा नेगी करासी करेंगे धमाकेदार प्रस्तुति।

सरकार के 3 साल पूरे होने पर रुद्रप्रयाग में सांस्कृतिक रंगों से सजेगा गुलाबराय मैदान, प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी और हेमा नेगी करासी करेंगे धमाकेदार प्रस्तुति।



(Tehelka uk न्यूज)

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 

मुख्यमंत्री लाइव जुड़कर करेंगे जनता से संवाद, विकास पुस्तिका का होगा विमोचन, विभागीय स्टॉल भी बनेंगे आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रुद्रप्रयाग का ऐतिहासिक गुलाबराय मैदान 23 मार्च को भव्य समारोह का गवाह बनने जा रहा है। यह दिन रुद्रप्रयाग के लिए खास होने वाला है, जहां एक ओर प्रदेश की लोकसंस्कृति के रंग बिखरेंगे, तो वहीं सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी आज जनता तक पहुचेगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक सौरभ मैठाणी और हेमा नेगी करासी होंगे, जो अपनी दमदार और मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। दोनों ही कलाकार अपने गीतों और गायकी के जरिए पहाड़ की माटी और संस्कृति की खुशबू हर दिल तक पहुंचाएंगे।

        कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन साल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की भी भव्य प्रस्तुति होगी। सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर एवं अन्य विभागों द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कार्यक्रम के दौरान वर्चुअली लाइव जुड़कर जनता से सीधा संवाद करेंगे और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे। इस मौके पर सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आम जनता सीधे पहुंचकर योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेगी।

       सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता से समय से पहुंचने की अपील की है ताकि कोई असुविधा न हो और सभी इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद ले सकें। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि उत्तराखंड सरकार की तीन साल की विकास यात्रा का भी दस्तावेज बनेगा। ऐसे में जनपदवासियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उत्तराखंड की गौरवशाली उपलब्धियों का साक्षी बनें।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…