केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय के अतिरिक्त मिलेगा भत्ता।केदारनाथ से दूरभाष पर शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल ने दिए निदेशक को निर्देश।

केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय के अतिरिक्त मिलेगा भत्ता।केदारनाथ से दूरभाष पर शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल ने दिए निदेशक को निर्देश।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय से अतिरिक्त भत्ता देने अथवा उसके समकक्ष अन्य राशि देने के लिए विभागीय निदेशक डॉ नवनीत पांडे को निर्देशित किया है। 


शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनार्थ पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केदारनाथ में विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल मौजूद रहे। इसके बाद केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों से शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल ने वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी।



डॉ अग्रवाल ने पाया कि केदारनाथ में विपरीत परिस्थितियों में काम करने के चलते पर्यावरण मित्रों का मानदेय कम है। डॉ अग्रवाल ने मौके से ही शहरी विकास विभाग के निदेशक नवनीत पांडे को दूरभाष पर निर्देशित किया। 


डॉ अग्रवाल ने निदेशक को केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय के अतिरिक्त भत्ता या उसके समकक्ष अन्य राशि देने के लिए कहा।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *