पूर्व सैनिको एंव वीर नारियों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी।

पूर्व सैनिको एंव वीर नारियों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग-रुद्रप्रयाग जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल U S Rawat अपनी टीम के साथ विकास खण्ड के जवाड़ी गाँव पहुँचे, यहाँ उन्होंने पूर्व सैनिको/सैनिको की विधवाओ से मुलाक़ात करते हुए उनकी समस्याओं को सूना.वही ग्रामीण पूर्व सैनिको द्वारा कर्नल रावत का स्थानीय वाध्य यंत्र  ढ़ोल दमाऊ ओर फूल मालाओ से स्वागत किया.आपको बता दे कि जहाँ अधिकतर सरकारी अधिकारी/कर्मचारी धनतेरस व दीपावली के त्यौहार को लेकर अपने घरो जाने की तैयारी कर रहे हैँ तो वही  रुद्रप्रयाग सैनिक कल्याण एंव पूनर्वास अधिकारी कर्नल U S Rawat ने ग्रामीण क्षेत्र मे जाकर पूर्व सैनिको एंव सैनिक विधवाओ से मिलकर उनकी समस्याओ को सुना, तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सैनिको को दी जा रही विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी भी दी.सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रावत ने सभी सबसे पहले उनकी पेंशन को स्पर्श ऐप से की जानकारी दी साथ ही कई विधवाओ व पूर्व सैनिको की पेंशन खातों को मौके पर ही आँन लाइन स्पर्श ऐप से जोड़ा गया. वही स्वास्थ्य कार्ड ECHS स्कीम के बारे मे भी जानकारीया दी गई.इस अवसर पर कई अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया.वही पूर्व सैनिको ने सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे जाकर उनकी समस्याओ के सुनने पर आभार, धन्यवाद जताया।



अंत मे कर्नल U S Rawat ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहाँ कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए कम से कम पटाखों का स्तेमाल करे।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *