खेल महाकुंभ-2022 के आयोजन की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

खेल महाकुंभ-2022 के आयोजन की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक।



(तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

खेल महाकुंभ-2022 के आयोजन की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विधाओं हेतु अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

            विकास भवन के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने खेल महाकुंभ-2022 के सफल संपादन हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उनसे संबंधित व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में शिक्षा, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा भी आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। वहीं न्याय पंचायत स्तर पर आयोजन हेतु अल्प बजट के दृष्टिगत शिक्षा विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभागियों हेतु सूक्ष्म जलपान अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के साथ ही अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने विकास खंड व जनपद स्तरीय आयोजन दिवसों पर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता समापन के बाद उनके गंतव्य स्थानों तक सुरक्षित व ससमय वापसी हेतु आवश्यकता के अनुसार वाहन की उपलब्धता हेतु परिवहन विभाग से समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

            इससे पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने पीपीटी के माध्यम से खेल महाकुंभ के उद्देश्यों व व्यवस्थाओं की जानकारी देने के साथ ही खेल विधाओं,  आयोजन स्तर, तकनीकी समितियों के दायित्व, पंजीकरण, आयोजन की समय सारिणी सहित खेल महाकुंभ में अन्य विभागों की भूमिकाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारियों से बेहतर संपादन हेतु उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के संपादन हेतु विभागीय स्तरीय पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

           इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई, प्रधानाचार्य राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज मालतोली ओम प्रकाश सेमवाल आदि सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…