जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को अपराह्न में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित।।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को अपराह्न में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित।



(तहलका यूके न्यूज /रुद्रप्रयाग)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को अपराह्न में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जबकि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में पत्रावलियां अव्यवस्थित ढंग से पाये जाने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष बेंजवाल का स्पष्टीकरण तलब किया है।



शनिवार को जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मुख्य फार्मेसिस्ट कक्ष, मुख्य प्रशासनिक कक्ष, केन्द्रीय औषधी भण्डार, दिव्यांग अनुभाग, प्रत्र प्रेषण सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिसमें से दो कर्मचारियों का दो दिन से अवकाश पर होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा अवकाश पर गये कर्मचारियों के आवेदन पत्र मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अवकाश से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपस्थिति पंजिका का दैनिक रूप से अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बंद पड़ी बायोमेट्रिक मशीन को प्राथमिकता के आधार पर चालू करवाने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कर्मचारियों को आवंटित कार्यो में असमानता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के आधिकारियों को निर्देश दिये कि कर्मचारियों को समान रुप से कार्यो का दायित्व सौंपते हुए दायित्व निर्वहन पर निगरानी रखी जाए।



निरीक्षण के दौरान आशा सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 09 आशा कार्यकत्रियां सक्रिय रुप से कार्य नहीं कर रही है। जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्बन्धित आशाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में लगी पुरानी प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने के साथ ही कार्यालय को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा कार्यालय में रखी जीवन रक्षक दवाओं व्यवस्थित करने के साथ ही समय से स्वास्थ्य केन्द्रों तक पंहुचाने के निर्देश दिये हैं।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *