गुरुवार को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने किए बाबा केदारनाथ ओर बद्रीनाथ के दर्शन।

गुरुवार को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने किए बाबा केदारनाथ ओर बद्रीनाथ के दर्शन।



{तहलका यूके /रुद्रप्रयाग}

रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। आज सुबह अम्बानी हेलीकॉप्टर से पहले बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे जबकि इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित पूरी टीम ने अम्बानी का भव्य स्वागत किया। अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये दिए। अम्बानी का भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार पर अटूट आस्था है। वह हर साल भगवान के दर्शनों को पहुंचते हैं। साथ ही मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट प्रदान करते हैं।



गुरुवार को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने किए बाबा केदारनाथ ओर बद्रीनाथ के दर्शन।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *