जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय सेवा संस्था से समन्वय स्थापित कर राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, रूद्रप्रयाग में शनिवार को करियर काउंसिलिंग/विधिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय सेवा संस्था से समन्वय स्थापित कर राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, रूद्रप्रयाग में शनिवार को करियर काउंसिलिंग/विधिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय सेवा संस्था से समन्वय स्थापित कर राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, जनपद-रूद्रप्रयाग में शनिवार को करियर काउंसिलिंग/विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग, श्रीमती अनामिका सिंह के द्वारा की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं अन्य जन सामान्य को करियर काउंसिलिंग के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज में आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल लोगो को निशुल्क सहायता प्रदान करता है। कोई व्यक्ति अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित ना रह जाय, यही प्राधिकरण का मुख्य उदेश्य है। सचिव/सीनियर सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को किस-किस क्षेत्र में अपना करियर स्थापित कर सकते है इसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

   रिटनेर अधिवक्ता श्रीमती यशोदा खत्री के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकाऱ, बाल अपराध एवं महिलाओं के विरूद्व होने वाले अपराधों के बारे में विधिक प्रावधानों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

    शिविर में उपस्थित अंतराष्ट्रीय सेवा सस्था के प्रतिनिधि के द्वारा छात्र-छात्रओं एंव महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये। इनके अतिरिक्त शिविर मे महाविद्यालय के प्राचार्य, शिकक्षगण, छात्र-छात्रायें एवं पी0एल0वी0 गण  भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…