दस्तक परिवार द्वारा अगस्त्यमुनि में धूमधाम से मनाया गया #फूलदेई महोत्सव,श्रीनगर नगर निगम की #मेयर (महापौर)आरती भण्डारी को “उम्मीदों के पहाड़” सम्मान से किया #सम्मानित।

दस्तक परिवार द्वारा अगस्त्यमुनि में धूमधाम से मनाया गया #फूलदेई महोत्सव,श्रीनगर नगर निगम की #मेयर (महापौर)आरती भण्डारी को “उम्मीदों के पहाड़” सम्मान से किया #सम्मानित।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में दस्तक परिवार द्वारा आयोजित 16वें फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जात्रा की धूम रही। फूलदेई महोत्सव में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की 48 टीमों के 500 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव को बाल विकास विभाग रूद्रप्रयाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्रायोजित किया गया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस महोत्सव को फूलदेई – वोटदेई अभियान का नाम देकर जनता को वोट देने के लिए जागरूकता से जोड़ा। महोत्सव में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। घोघा जात्रा के दौरान अगस्त्यमुनि में चला फुल्यारी फूल डाल्योला, अपड़ा घोघा खूब नचौला जैसे गीतों को गाते हुए फुलारी बच्चों की टोलियों ने धूम मचा दी। खेल मैदान अगस्त्यमुनि से प्रारम्भ हुई घोघा सांस्कृतिक जात्रा अगस्त्यमुनि बाजार से होते विजयनगर तथा वापस खेल मैदान में समाप्त हुई। विभिन्न पहाड़ी भेष भूषा के साथ घोघा एवं अन्य निशाणों को नचाते हुए बच्चे जब बाजार में निकले तो उनका स्वागत करने के लिए स्थानीय निवासी, व्यापारी एवं राहगीर जगह जगह पर खड़े थे। सांस्कृतिक यात्रा के बाद खेल प्रांगण में घोघा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग में इन्द्रासणी घोघा टीम प्रथम, भावेश घोघा टीम द्वितीय तथा गुरूकुल नेशनल टीम अगस्त्यमुनि तीसरे स्थान पर रही, सीनियर वर्ग में अउ राइका तैला प्रथम, गुरुकुल नेशनल हाईस्कूल अगस्त्यमुनि द्वितीय एवं कौशलपूर घोघा टीम तृतीय स्थान पर रही। बेस्ट घोघा का पुरस्कार जय मां महिषमर्दनी टीम को दिया गया। 



जबकि सर्वश्रेष्ठ गीत एवं गायन का पुरस्कार राप्रावि कुमड़ी की घोघा टीम को मिला। महोत्सव में बाल विकास विभाग रूद्रप्रयाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सहयोग किया गया। और सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। रिन्यू पावर प्रोजेक्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर दस्तक परिवार द्वारा अगस्त्यमुनि की बेटी  श्रीमती आरती भण्डारी को ‘उम्मीदों के पहाड़‘ सम्मान से सम्मानित किया गया। आरती भण्डारी ने महिला सशक्तीकरण की मिशाल कायम करते हुए श्रीनगर नगर निगम में महापौर के पद पर निर्वाचित होकर राजनीति के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है और अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र को गौवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। वहीं रूमसी की पूनम तथा दुगड्डा, बमोली की वन्दना को दस्तक पहाड़ युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शैलारानी रावत सामाजिक सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने कहा कि अपनी संास्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होने आवश्यक हैं। उन्होंने दस्तक परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को नई संस्कृति को पुरानी संस्कृति से जोड़ने की एक पहल बताया जो अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने नई पीढ़ी का आह्वान किया कि वे जीवन में किसी भी मुकाम तक पहुंचे परन्तु अपनी संस्कृति, अपने गांव, अपने पहाड़, अपने मूल को न भूलें। अति विशिष्ट अतिथि नपं के अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि अगस्तयमुनि नगर से संस्कृति संरक्षण की यह पहल पूरे राज्य में एक अलग पहचान बना रही है। विशिष्ट अतिथि रूद्रप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष सन्तोष रावत, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश चमोला एवं जिपंस कुलदीप कण्डारी ने कहा कि अपनी माटी, अपनी पहचान और अपनी विरासत से नई पीढ़ी को रूबरू करवाने और उन्हें जोड़ने का जो प्रयास दस्तक परिवार ने किया है वह सराहनीय है। सम्मानित होने पर आरती भण्डारी ने कहा कि अपनी जन्म भूमि मायके में सम्मानित होना उनके लिए गौरव एवं प्रेरणा दायक है। आज जिस मुकाम पर वह पहुंची हैं उसमें उनके माता पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकांे का अहम योगदान है। उन्होंने पूर्व विधायक स्व0 शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। आयोजन समिति के सदस्य हरीश गुसाईं एवं दीपक बेंजवाल ने कहा कि यह मात्र प्रतियोगिता नहीं है अपितु अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक हस्तान्तरित करने का एक जरिया है। कालिका काण्डपाल ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फूलदेई महोत्सव की संस्थापक सदस्य डॉ उमा भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा लगाई गई यह पौध आज वट वृक्ष का रूप ले रही है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुसुम भट्ट ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सुधीर बर्त्वाल, डॉ अन्जना फरस्वाण एवं अखिलेश गोस्वामी ने निभाई। महोत्सव में चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि के एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा सराहनीय सहयोग दिया गया। इस अवसर पर सभासद हिमांशु भट्ट, विक्की आनन्द सजवाण, उमा कैन्तुरा, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, रिन्यू पावर प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि पृथ्वीपाल रावत, हर्षवर्धन बैंजवाल, विक्रम नेगी, अनसूया मलासी, गजेन्द्र रौतेला, हेमन्त फरस्वाण, ललिता रौतेला, माधव सिंह नेगी, माधुरी नेगी, दीपक सेमवाल, रोहित रावत, प्रकाश बड़वाल, सन्तोष जमलोकी, रजत थपलियाल, आयुष रावत, निर्वाचन कार्यालय के धनपाल सिंह सहित आयोजन समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…