धामी सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक – सूरज नेगी। भ्रष्टाचार बिगड़ती कानून व्यवस्था बेलगाम नौकरशाही रही उपलब्धियां में सुमार

धामी सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक  – सूरज नेगी।

भ्रष्टाचार बिगड़ती कानून व्यवस्था बेलगाम नौकरशाही रही उपलब्धियां में सुमार



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।राज्य की भाजपा सरकार राज्य में जहां अपनी उपलब्धियां को सेवा दिवस के नाम पर झूठे ढोल पीट कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है वहीं सरकार की कलई खोलने वाले कई मुद्दे राज्य में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने सरकार पर आरोपी की झड़ी लगाते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है वही आज उत्तराखंड भ्रष्टाचार के रूप में एक मॉडल राज्य की तरह हो गया है राज्य में कई अधिकारी और राजनेता अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं जनपद स्तरों पर भ्रष्टाचार चरम पर है उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड  आई ए एस और पीसीएस अधिकारियों का चाहिता राज्य बन गया है व राज्य के बड़े नेताओं के साथ लाबिंग कर अपना ताना-बाना बुनकर करोड़ों रुपए कमा कर दूसरे प्रदेशों में संपत्ति अर्जित कर कारोबार कर रहे हैं और राज्य को चूना लगा लगाने पर लगे श्री नेगी ने कहा कि एक और सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर ई डी और सीबीआई के छापे मरवा कर डरा और धमका रही है वहीं सत्ताधारी दल के नेताओं और भ्रष्ट्र अधिकारियों को बचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला इतना हो गया है कि बिना पैसे लिए दिए आम आदमी के कार्य नहीं हो पा रहे हैं कमीशन खोरी खुलेआम हो रही है यहां तक कि भ्रष्टाचार गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से भी कमीशन का पैसा अधिकारी और कर्मचारियों के माध्यम से चलाया जा रहा है बड़ी-बड़ी कंपनियों ने छोटे-छोटे व्यवसायों के रोजगारों के अवसर बंद कर दिए हैं निर्माण कार्य मानकों को ठेंगा दिखाकर किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है सड़कों पर डामरीकरण दो माह भी नहीं टिक पा रहा है जनता की गाड़ी कमाई पर अधिकारियों ने ग्रहण लगा दिया है बिना गुणवत्ता के लगाए पुस्ते बरसात में भर भरा कर गिर रहे हैं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सूरज नेगी ने राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ 1905 निष्क्रिय पड़ा है जिस पर आम जनमानस की शिकायतों की सुनवाई तक भी नहीं है अधिकारी शिकायतों का निवारण किए बिना ही शिकायतों को डिलीट कर रहे हैं और सरकार उनकी पीठ थपथपा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्थाएं चौपट हैं शराब और खनन माफिया को कानून के रखवालो का खुलेआम संरक्षण प्राप्त है जहां चारों धामों में राज्य की पुलिस अनैतिक गतिविधियों को रोकने में विफल रही है वही समय-समय पर ऐसे लोगों को संरक्षण देने के आरोप भी पुलिस प्रशासन पर लगाते रहे हैं जिसे रोकने में सरकार पूर्ण रूप से विफल रही है

नेगी ने कहा कि राज्य में बेरोजगारों को रोजगार देने में भी सरकार विफल रही है रोजगार के लिए निकल रही विज्ञप्तियों में भी बार-बार धांधलीयया हो रही है जिसके चलते राज्य के बेरोजगार नौजवानों में निराशा का माहौल है पेपर लीक मामले में भी प्रदेश अब्बल नंबर पर है और सरकार अपनी पीठ थपथपाए नहीं थक रही है उन्होंने कहा कि यू सी सी कानून पर भी सरकार ने देवभूमि की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है जिसमे कि लिविंग रिलेशनशिप पाश्चात्य संस्कृति को उत्तराखंड की जनता पर थोपा जा रहा है जो आम जन मानस के बीच स्वीकार नहीं है श्री नेगी ने कहा कि भाजपा के नाम पिछले 8 वर्षों में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और आज उत्तराखंड वासी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…