जनपद रुद्रप्रयाग में वर्ष 2023 से सम्बन्धित एन.डी.पी.एस अधिनियम में गिरफ्तार हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा।

जनपद रुद्रप्रयाग में वर्ष 2023 से सम्बन्धित एन.डी.पी.एस अधिनियम में गिरफ्तार हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा।



(Tehelka uk न्यूज)

05 सितम्बर 2023 को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी. व थाना ऊखीमठ पुलिस ने 114 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त धनवीर लाल को किया गया था गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025“ को सफल बनाने हेतु नशे का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद की एस.ओ.जी. सहित सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में तत्समय दिनांक 5 सितम्बर 2023 को जनपद रुद्रप्रयाग की एस.ओ.जी. व थाना ऊखीमठ पुलिस ने ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति धनवीर लाल पुत्र श्री चैत लाल, निवासी ग्राम उछोला, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर मु.अ.सं. 20/2023 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया था। उक्त अभियुक्त को मा0 विशेष सत्र न्यायाधीश एन.डी.पी.एस द्वारा दोष सिद्ध करते हुए ₹ 15000 अर्थदण्ड व कारावास में बिताई गई अवधि (दिनांक 05.09.2023 से 19.09.2023) से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगा जायेगा।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *