माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया।

माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित माई गोविन्द गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रूद्रप्रयाग ने अपना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बडे धूम धाम से मनाया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसमे वीर भड़ माधो सिंह भण्डारी पर आधारित लोक नाटक आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमे यहाँ बैठी महिलाओं की आँखे नमः होती दिखाई दी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा विद्यालय के लिए पूर्व में विधायक निधि से ऑडिटोरियम बनवाया गया था,जो छात्रों की बढ़ती संख्या के चलते छोटा पड़ रहा है,जिसे बडा बनाने के लिए विधायक चौधरी ने  30 लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। 

  वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हाईस्कूल के 70 व इंटरमीडिएट के 50 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया,जबकि प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले 10 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रो ने अपने विद्यालय में सम्मानित होने पर बेहद खुशी जताई।  इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड संस्कृति झुमैला ,चौफला,लोक गीत और अन्य प्रदेशों की संस्कृति की झलक को भी मंच पर दिखाया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खासतौर  पर माधोसिंह भण्डारी की वीर गाथा पर आधरित नाटक आकर्षण का केन्द्र रहा। बच्चों की प्रस्तुति और विद्यालय प्रबंधन की अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…