सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा जनपद में निःशुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।

सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा जनपद में निःशुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।


(Tehelka uk न्यूज)

29 मार्च को अगस्त्यमुनि खेल मैदान एवं 30 मार्च को जखोली विकास खंड परिसर में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

संस्था की फाउंडेशन ट्रस्टी एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमति गीता धामी ने की अपील, अधिक से अधिक नागरिक लें निशुल्क शिविर से स्वास्थ्य लाभ

 स्वास्थ्य शिविर में व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, चश्मा एवं कान की मशीनों का भी होगा वितरण


रुद्रप्रयाग।सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वाधान में 29 एवं 30 मार्च 2025 को रुद्रप्रयाग जिले में निःशुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 मार्च दिन शनिवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में, एवं 30 मार्च को विकास खंड परिसर, जखोली में आयोजित किया जाएगा। 

इस स्वास्थ्य शिविर में नई दिल्ली का प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट लंग्स डिजीज एंड रिसर्च सेंटर (IHLD) एवं राज्य के सुपर-स्पेशलिस्ट तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जाएगा। 


*मिलेंगी मल्टी-स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं*


स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इनमें शामिल हैं, स्त्री रोग, हृदय रोग, गुर्दा (किडनी) संबंधित रोग, फेफड़े एवं सांस रोग, हड्डी रोग, नाक कान गला रोग, नेत्र संबंधी रोग एवं टीबी रोग इत्यादि। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य शिविर में प्रत्येक व्यक्ति का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ साथ व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, चश्मा एवं कान की मशीनों का भी वितरण किया जाएगा। हृदय रोगियों के लिए ईसीजी परीक्षण की भी व्यवस्था होगी। 


संस्था की फाउंडेशन ट्रस्टी एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमति गीता धामी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक निशुल्क शिविर से स्वास्थ्य लाभ लें। उन्होंने बताया कि ये शिविर पूर्णतया निःशुल्क है और इसमें रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *