माई गोविन्द गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी के स्वयं सेवियों द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शानदार प्रस्तुतियां के साथ शिविर का समापन

 माई गोविन्द गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी के स्वयं सेवियों द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शानदार प्रस्तुतियां के साथ शिविर का समापन।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

एनएसएस शिविर में स्वयं सेवियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रुद्रप्रयाग।माई गोविन्द गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी के स्वयं सेवियों ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शानदार प्रस्तुतियां दी। एक ओर राष्ट्र के साथ ही स्वयं के जीवन निर्माण को उत्कृष्ट बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए वहीं स्वच्छता के साथ ही कई जन जागरूकता अभियान भी चलाए गए। अंतिम दिन स्वयं सेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों को प्रभावित किया।
पंडित ब्रह्मानंदन नौटियाल सरस्वती शिशु मंदिर पुनाड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने कहा कि ऐसे शिविर हमें राष्ट्र निर्माण का ज्ञान देते है। कहा कि विद्यालय हित और विकास के लिए पालिका हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने विद्यालय प्रशासन का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रतूड़ा शीला रावत ने कहा कि एनएसएस के शिविर छात्र जीवन के निर्माण में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं साथ ही राष्ट्र के प्रति स्वयं सेवी को सजग करते हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, शिशु मंदिर पुनाड़ के प्रबंधक अरुण प्रकाश वाजपेई, शिशु मंदिर बेलनी के प्रधानाचार्य गंगादत्त जोशी, सभासद लक्ष्मण कप्रवान, सुरेंद्र रावत, प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल, दयाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। शिविर का संचालन विद्या मंदिर बेलनी की छात्रा प्रेरणा शुक्ला ने किया। सरस्वती वंदना के साथ ही गढ़वाली समूह गीत, योग, समूज गान, गढ़वाली नृत्य सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सिंह नेगी, अरुण नेगी, धनराज रावत, दीपक मुखवाल, विक्रम आर्य, प्रकाश वशिष्ट, रूप सिंह रावत, सरत चौधरी, सुनील बमोला, कमला गुंसाई, ज्ञानी नेगी, सुरेश शर्मा, महिपाल रावत, उमेंद्र रमोला, कुसुम नेगी, बबली बमोला आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…