रूद्रप्रयाग की निरंकुश उपजिलाधिकारी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा

 रूद्रप्रयाग की निरंकुश उपजिलाधिकारी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा।



(डेस्क तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रूद्रप्रयाग। विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही रूद्रप्रयाग जनपद में जिम्मेदार नौकरशाही का अकडेल और निरंकुश रवैया देखने को मिल रहा है। खासतौर पर उप जिलाधिकारी अर्पना ढौडियाल का जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर आम जन मानस का एक फोन कॉल तक न उठाना उनके निरंकुशता को दर्शाता है। 


भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह कण्डारी ने कहा कि कई महिनो से  उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से  फोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई, ऐसा हो सकता है कि एक दो बार बैठक या अन्य कार्यों में बिजी होने के कारण कॉल रिसीव न की गई हो लेकिन कभी भी कॉल न उठाना जनता के प्रति घोर गैरजिम्मेदराना रवैया है। उन्होंने ने कहा उपजिलाधिकारी के इस गैर जिम्मेदाराना रवैया के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा।


आम आदमी पार्टी के नेता प्यार सिंह नेगी ने कहा प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बना रहना बहुत जरूरी है, उप जिलाधिकारी जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए फोन ना उठाना  अधिकारी की निरंकुशता दर्शाता है। उन्होंने कहा पूर्व के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से ही जनता की शिकायत का समाधान करते थे और फोन ना उठाने की दशा में वे कॉल बेक भी करते थे। लेकिन जिस तरह से वर्तमान में लगातार शिकायतें मिल रही है कि उप जिला अधिकारी किसी का फोन नहीं उठा रही है तो यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रवैया है। 


स्वयं तहलका यूके न्यूज़ द्वारा कहीं दिनों से उप जिलाधिकारी को कॉल किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है। इससे समझ सकते हैं उप जिलाधिकारी जनता के प्रति कितनी लापरवाह नजर आ रही है। जनता से संबंधित कहीं समस्याओं और मुद्दों पर तहलका यूके को उप जिलाधिकारी से बात करनी थी लेकिन उनके द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं की जा रही है ऐसे में समझ सकते हैं कि इस जिले में उप जिलाधिकारी किस तरह से निरंकुश बनी हुई है और यह भी समझा जा सकता है कि जब अधिकारी इतने गैर जिम्मेदार रवैया अपनाएंगे तो जनता की समस्याओं का समाधान फिर होगा कैसे? 


पूरे मामले में जब जिलाधिकारी मनुज गोयल से कहा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उप जिला अधिकारी से बात की जाएगी हालांकि  यह सर्वविदित है किस जिले में अधिकारी जिलाधिकारी की बातों और निर्देशों को ज्यादा गंभीरता से लेते दिखे नहीं हैं। 


 अभी केवल जिले वासियों की समस्या के प्रति अधिकारी इस तरह से लापरवाह बने हैं जबकि जिले में बाबा केदारनाथ यात्रा मई माह में आरंभ होनी है और जिस तरीके से जिले के अधिकारी   किस प्रकार की गैर जिम्मेदार रवैया अख्तियार किए हैं उसे आने वाले दिनों में जब देश विदेश के तीर्थ यात्री जिले में पहुंचेंगे किस तरह से अव्यवस्था का आलम रहेगा इसे आसानी से समझा जा सकता है।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…